रानीतराई।रामनवमी पर्व के अवसर पर ग्राम निपानी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री रामभक्त परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर श्रीराम-जानकी जी का विशाल शोभायात्रा निकाली गई।सिन्हा भवन के पास स्थित राम मंदिर में पंडित विकास पांडे ने रामदरबार में विधिवत पूजा अर्चना कर श्रीराम रथ को ग्राम भ्रमण भव्य डीजे के रवाना किए।राम दरबार में पूजा अर्चना के लिए जिप दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष/सरपंच राजेश ठाकुर,जनपद सदस्य दिनेश साहू, जनपद प्रतिनिधि भेदप्रकाश वर्मा एवं वरिष्ठजनों ने सियाराम जी,हनुमान जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,खुशहाली की मंगलकामना किए।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने रामनवमी की बधाई प्रेषित करते हुए कहा भक्ति,त्याग,सेवा,समर्पण से भगवान की प्राप्ति संभव है।युवाओं में हमेशा नए कार्य करने की क्षमता धर्म,आस्था,संस्कृति, परंपरा को जीवंत रखने में सहायक हो।
इस दौरान नेतराम वर्मा, झुमुक रघुवंशी,धनेश सिन्हा,कुंजबिहारी सिन्हा,रमेश साहू,ऐश्वर्य ठाकुर,बंशी सिन्हा,हितेंद्र सिन्हा,हेमनाथ सिन्हा,डामेश्वर साहू,गौरव सिन्हा,राहुल रघुवंशी,अजय साहू,रवि साहू,ओमप्रकाश रघुवंशी,दीपक रघुवंशी,ईशु सिन्हा,छत्रपाल सिन्हा,प्रीतम रघुवंशी,सन्नी सिन्हा,मिथलेश सोनकर,मिलाप साहू रामभक्त परिवार के सदस्य एवं ग्रामवासी भारी संख्या में शामिल हुए।


0 टिप्पणियाँ