गुण्डरदेही से उकेश चंद्राकर की रिपोर्ट
गुण्डरदेही नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। नगर के कई स्थानों पर सड़क किनारे खुलेआम मुरूम, रेती और गिट्टी का अवैध रूप से भंडारण कर बिक्री की जा रही है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि शासन को भी राजस्व की हानि हो रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग बिना किसी वैध अनुमति के सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखकर व्यापार कर रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के किसानों के खेतों से “खेत समतलीकरण” के नाम पर बड़ी मात्रा में मिट्टी निकाली जा रही है। इस मिट्टी को ट्रैक्टरों के माध्यम से ईंट भट्टों में बेच दिया जाता है। इससे किसानों की उपजाऊ भूमि भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे मामले की जानकारी खनिज (माइनिंग) विभाग के अधिकारियों को भी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अधिकारी मौन साधे हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध उत्खनन और निर्माण सामग्री के अवैध भंडारण पर तत्काल कार्रवाई कर दोषियों पर सख्त कदम उठाया जाए, ताकि इस तरह के अवैध कारोबार पर रोक लग सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा बड़ी मात्रा में अवैध व्यापार फैलाने वाले माफिया यूपी के विकास दुबे जैसे दिखता है जिससे गुण्डरदेही के विकास दुबे भी कहा जा सकता है
जिसका एक शूटर भी है जिससे दलाल भी कहा जाता है गुण्डरदेही से 1 किमी दूर रहता है जो सुबह से मिट्टी और मुरूम ढूंढ कर गुण्डरदेही के विकास दुबे को बताता है जिससे इनका कम सुचारु रूप से चलता है

0 टिप्पणियाँ