पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झीट मे मनरेंगा का कार्य के प्रथम दिवस पर सरपंच रुपेंद्र राजू साहू ने मजदूरों को मुंह मीठा कर चॉकलेट खिला कर कार्य का प्रारंभ किया
सरपंच श्री साहू ने मजदूरों से चर्चा करते हुए कहा कि
पहले महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाता था, जिसे अब विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत बढ़ाकर 125 दिनों तक किया गया है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक रोजगार के अवसर पहुंचाना है। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत मिलने वाली रोजगार गारंटी की जानकारी भी दी गई। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ