ओदरागहन समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नारद साहू अपने युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ निर्माण स्थल पहुंचे। जहा ग्राम ओदरागहन में बन रहे इंटेकवेल का पानी बेल्हारी में बन रहे फिल्टर प्लांट से फिल्टर होकर दक्षिण पाटन क्षेत्र के 19 ग्रामों में पेयजल हेतु सप्लाई किया जाएगा। निर्माण कार्य को देखते हुए श्री साहू ने माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की जमकर तारीफ करते हुए क्षेत्र वासियों को बधाई दिए। यह जल जीवन मिशन योजना आम जन मानस के लिए जीवन दायिनी साबित होगा।
एनीकेट के ब्लाक कंक्रीट में को पहुंचा नुकसान
इंटेकवेल के निर्माण के दौरान गाड़ियों और पोकलेन मशीनों से समीप एनीकेट के ब्लाक कंक्रीट में हुई छतिग्रस्त हुआ है जिसके मरम्मत की मांग भी ग्रामीणों ने किया है। हालांकि पूर्व में ठेकेदार के कर्मचारी और इंजीनियर ने मरम्मत की सांत्वना दी थी। लेकिन अभी तक सुधार नहीं हुआ है। इस दौरान ग्राम के पूर्व सरपंच भाजयुमो के महामंत्री जिनेश जैन, अभिषेक सेन मीडिया प्रभारी भाजयुमो पारस साहू सहित ग्रामीण उपस्थित रहें।


0 टिप्पणियाँ