लगातार गैर राजनीतिक संगठन भीम रेजीमेंट संगठन मजबूत एवं विस्तार कर रहे हैं दुर्ग जिला इकाई के लिए तरीघाट निवासी भास्कर सिंह चेलक को दुर्ग जिला प्रवक्ता पद में बड़ा दायित्व सौंपा है श्री चेलक लगातार सामाजिक सेवा एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेते आ रहे हैं।



श्री चेलक ने कहा कहा कि संगठन प्रदेश स्तर में लंबे समय से लोगों के अहम मुद्दों और न्याय दिलाने में सभी वर्गों के हित के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है प्रदेश के हर जिलों में भीम रेजीमेंट के कार्यकर्ताओं ने अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य किया है जिसको देखते हुए प्रदेश के हर कोने कोने में संगठन का विस्तार है।ऐसे संगठन में मुझे जिला प्रवक्ता पद मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सोनवानी एवं जिला अध्यक्ष जीतू सोनवानी का आभार व्यक्त किया और भास्कर सिंह चेलक ने संगठन के नियमों एवं कार्यों को पालन करने का तथा पीड़ित एवं शोषित वर्गों के आवाज बनने का शपथ ग्रहण किया।