विवेक कुमार की रिपोर्ट

 पाटन।यंग स्टार कबड्डी क्लब एवं ग्रामवासी सुरपा के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसके समापन में मुख्य अतिथि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे,अध्यक्षता सरपंच चंद्रहास साहू ने की,विशेष अतिथि तेजराम देवांगन उपसरपंच,पुनाराम सिन्हा,रूपचंद देवांगन,चंद्रभान साहू,प्रद्युमन ठाकुर,डेमन लाल साहू,लिलेश यदु थे।



पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़े।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की खेल,संस्कृति, परंपरा को सहेजने का काम किए।पाटन ब्लॉक के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिलता है और क्षेत्र का नाम रोशन करते है।पहले कबड्डी का खेल खुले मैदान में होता था,जिससे चोट लगने की संभावना बनी रहती थी लेकिन समय के साथ इसमें परिवर्तन हुआ और आज मेट में यह आयोजन हो रहा है।



सरपंच चंद्रहाश साहू ने कहा कि युवाओं द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करा कर एक बार पुनः ग्रामवासियों को कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से एक मंच पर लाया है।वर्षों से हमारे ग्राम में त्यौहार एवं हमारी सांस्कृतिक परंपरा में अनेक आयोजन होता है जिससे आपसी भाईचारे एवं प्रेम व्यवहार से ग्रामवासी आयोजन का भरपूर लाभ लेते हैं,आगे भी इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए।

 उपसरपंच तेजराम देवांगन ने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन की कुंजी है और इस आयोजन के लिए यंग स्टार कबड्डी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान टुकेश देवांगन,विवेक सिन्हा,निहाल देवांगन,खेमराज साहू,ओंकार यादव,काव्य देवांगन,चंदन सिन्हा,दानेश देवांगन,इशांत साहू,राजा ठाकुर,विवेक नारंग,संस्कार देवांगन,चम्पेश्वर सिन्हा,गुलशन देवांगन, सूर्यकुमार ठाकुर,आयोजन समिति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।