शासकीय आयुर्वेद औषधालय, ग्राम जमराव में दिनांक 31 मई 2025, शनिवार को स्वर्ण प्राशन संस्कार (आयुर्वेदिक टीकाकरण) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर एवं पंच श्रीमती सुलोचना धनकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
स्वर्ण प्राशन एक प्राचीन आयुर्वेदिक संस्कार है, जिसमें बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता, स्मरण शक्ति एवं मानसिक विकास के लिए विशिष्ट औषधि का सेवन कराया जाता है। यह कार्यक्रम शिशु स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।
ग्रामवासियों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय आयुर्वेद औषधालय की वैद्य श्रीमती शिवानी सिंह ठाकुर एवं सहायक श्रीमती कुसुमलता चौबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही ग्राम पंचायत का भी सहयोग उल्लेखनीय रहा। इस कार्यक्रम में 131 लड़का और 123 लड़की कुल 254 लाभान्वित हुए




0 टिप्पणियाँ