विवेक कुमार की रिपोर्ट
पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुम्हली के उपसरपंच विजय साहू एवं पंच मोगन सपहा के द्वारा भरर में लगे सुशासन शिविर पर आबकारी विभाग को ग्राम कुम्हली में बिक रहे अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए आवेदन दिया है।
आवेदन में लिखा है कि
ग्राम कुम्हली पोस्ट पौहा, थाना जामगांव आर, जनपद पाटन के निवासी हैं। हमारे ग्राम एवं आस-पास के क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब की बिक्री बड़े पैमाने पर की जा रही है, जिससे सामाजिक वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।अवैध शराब के सेवन से स्वास्थ्य समस्याएँ, अपराध, एवं घरेलू विवाद बढ़ रहे हैं। यह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि समाज के लिए अत्यंत घातक भी है। यदि सरकार हमारे ग्राम में अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रहा है तो उससे अच्छा सरकार ग्राम में एक अनुज्ञापित (licensed) शराब दुकान खोल ले |
उपसरपंच विजय साहू ने बताया
शाम होते ही अवैध शराब बिक्री का कारोबार चौक चौराहो पर सरे आम चलता है अवैध शराब बिक्री के चलते हैं बच्चे भी इस शराब के नशे में लिप्त हो चुके है, कहते हैं बच्चे देश का भविष्य है लेकिन अपना भविष्य गढ़ते गढ़ते बच्चे इन अवैध शराब कोचियों के हत्थे चढ़ गए हैं अवैध शराब बिक्री करने वाले अपनी मोटी कमाई को देखते हुए नाबालिक युवकों को भी शराब बेच रहे है अगर शासन प्रशासन इस अवैध रूप से बिक रहे शराब पर रोक लगाने के लिए आज सुशासन तिहार के अंतर्गत भरर में लगे शिविर में आबकारी विभाग को आवेदन दिया गया है एवं उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।

0 टिप्पणियाँ