आज सेन समाज बेल्हारी परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने कक्षा दसवीं में 94% अंक प्राप्त कर परिवार , गाँव, और सेन समाज का नाम रोशन करने वाले बटरेल  निवासी  पुरुषोत्तम( ठाकुर,) सेन के सुपुत्र डोमेश ठाकुर को बधाई, और शुभाशीष दिये। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये। 

इस अवसर पर प्रदेश सेन समाज के सचिव भुवन लाल कौशिक , बेल्हारी परिक्षेत्र सेन समाज के अध्यक्ष घासीराम श्रीवास, पाटन ब्लॉक सेन समाज के कोषाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास, सदस्य राम अवतार श्रीवास, के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य जन जिसमें जनपद सदस्य श्री अजय कुमार साहू, ग्राम पंचायत बटरेल के उप सरपंच बसंत साहू,पंच रहेस ठाकुर एवं  अन्य गणमान्य उपस्थित थे और सबने मेधावी बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना किये।