कक्षा पांचवीं के बेटी ने ईंट बनाकर दिखाई
शासकीय प्राथमिक शाला कौही में वार्षिक परीक्षा समाप्ति के पश्चात आज 3 मार्च को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार समर क्लास का शुभारंभ कौही में खारून नदी के तट पर विराजित मां काली के दरबार में हाजिरी लगाकर किया गया।
इस अवसर पर कक्षा पहली से पांचवीं के बच्चों को हमारे संस्कृति से परिचित कराया गया। तथा मंदिर परिसर में स्थापित भगवान शिव जी, माता कर्मा, मां परमेश्वरी सहित सभी देवी-देवताओं के पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगलकामनाएं की गई।
मंदिर भ्रमण के पश्चात मंदिर पारा में ईंट भट्ठे का भी अवलोकन किया गया। तथा ईंट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री व उनके विभिन्न प्रक्रियाओं से परिचित हुए।
इस दौरान कक्षा पांचवीं की बेटी जमुना ने ईंट बनाकर दिखाई जिसपर उपस्थित बच्चों ने ताली बजाकर सम्मान किए।
विदित हो कि 4 मार्च को बच्चों को भवन निर्माण से अवगत कराया जाएगा। तथा भवन निर्माण में ईंट महत्वपूर्ण भवन सामाग्री है।



0 टिप्पणियाँ