ग्राम पंचायत छाटा, सतनामी समाज छाटा एवं सतनामी आसरा पाटन का संयुक्त आयोजन
ग्राम पंचायत छाटा, सतनामी समाज छाटा एवं सतनामी आसरा पाटन द्वारा अप्रैल माह में जन्मे महापुरुष भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को उनके द्वारा लिखित विश्व के सबसे बड़े और सबसे श्रेष्ठ भारत का संविधान सहित मानव समाज के सम्मान हेतु उनके बहुमूल्य योगदान एवं शिक्षा क्रांति ज्योतिबाफुले जी को महिला शिक्षा,सर्व शिक्षा व महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान तथा संत नकुल देव ढीढ़ी जी को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण हेतु प्रथम जेल सत्याग्रही व गुरू घासीदास जयंती के शुभारंभ पर बाजर चौंक छाटा में रविवार 20 अप्रैल को शाम 5 बजे से जयंती एवं सम्मान समारोह के माध्यम से उनके बहुमूल्य योगदान को सम्मान देते हुए याद किया जाएगा तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों व विभिन्न माध्यमों से समाजसेवा में योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा उपस्थित बच्चों को कैरियर गाइडेंस व सक्सेस मंत्र दिया जाएगा।
साथ ही प्राथमिक शाला कौही के बच्चों द्वारा संविधान का प्रस्तावना वाचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने दिया।

0 टिप्पणियाँ