ग्राम पंचायत खोला  में  पुष्पलता पिंटू जांगड़े  ने सरपंच पद का चुनाव जीत ली है। जीत के बाद गांव में जश्न का माहौल रहा। ग्रामीणों ने आतिशबाजी की। डीजे की धुन पर नाचे। घर-घर जाकर उनका स्वागत किया। उनका आज 3 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह हुआ ।

जिसमें पूरे पंचों के साथ गांव के विकास का संकल्प लिया गया ।

साथ ही साथ पूर्व पंच सरपंचों को विदाई दी गई ।इस मौके पर ग्राम के पूर्व सरपंच रेवती साहू के साथ पंच गण 

सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।