पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले जामगांव आर थाना में आज शांति समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें आगामी होली के त्यौहार के मध्य नजर बैठा हुआ इस बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच एवं जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे जामगांव आर थाना प्रभारी के द्वारा बैठक में सम्मिलित हुए सरपंच,जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिकको गांव में चौक चौराहों में और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए सहयोग की बात कही, थाना प्रभारी ने बताया कि  त्यौहार में लगातार पुलिस की पेट्रोलिंग टीम गश्त करती रहेगी, पांचवी, आठवीं, दशवी, बारहवीं परीक्षाए संचालित हो रही है जिसके कारण तीव्र ध्वनि, डीजे प्रबंधित है इसके साथ ही बाइक में 2 से अधिक व्यक्ति सवारी पर जप्ती की कार्यवाही की जाएगी, हुल्लड़ करते पाया गया तो कार्यवाही होगी,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना एवं हुल्लड़ बाजी करने वाले पर कारवाही होगी।
थाना प्रभारी राजकुमार लहरें ने क्षेत्रवाशियो को होली त्यौहार की बधाई दी और क्षेत्र वासियों से अपील की है कि शांति पूर्ण रूप से एवं भाईचारे के भाव से होली त्यौहार को मनाएं।