पाटन:– ग्राम पंचायत झीट के सरपंच रूपेंद्र (राजू) साहू एवं पंच बॉडी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज सांसद विजय बघेल के सौजन्य भेंट मुलाक़ात कर सादर आभार प्रगट किए एवं आशीर्वाद लिये।
संसद बघेल ने बधाई प्रेषित कर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का नारा "सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास" को धरातल में मूर्त रूप प्रदान करना हम सबका कर्तव्य है। केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं राज्य मे विष्णुदेव की सरकार का सुशासन गांव ,गरीब ,किसान, जवान एवं मातृशक्तियों की उत्थान की दिशा में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। तीसरी इंजन की गाँव की सरकार बनाकर विकास के क्षेत्र में एक साथ मिलकर काम करेंगे। शासन की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु क्रियान्वित करना है।


0 टिप्पणियाँ