पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम खोला आश्रित ग्राम बासीन में पुष्पलता पिंटू जांगड़े को ग्रामवासियों के द्वारा मुख्य चुना है बता दे कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को हुआ,परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों का जनसैलाब बधाई देने के लिए उमर पड़ा। पुष्पलता पिंटू जांगड़े ने कहा कि देवतुल्य जनता ने मेरे को आशीर्वाद दे कर सरपंच बनाया इसके लिए  की जनता का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं और विश्वाश दिलाती हूं कि शासन प्रशासन की तमाम योजनाओं का लाभ जनता को दिलाऊंगी और ग्राम हित में निरंतर कार्य करूंगी।