पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम की किकिरमेटा और बेल्हारी के बीच एक जबरदस्त सड़क हादसा कल शाम लगभग 7:00 बजे हुई है जिसमें बाइक चालक की दर्दनाक मृत्यु हो गई है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक चालक ग्राम संतरा का रहने वाला है और दूसरी बाइक में तीन लोग सवार थे जिन्हें चोटे आई है जिन्हें जामगांव आर पुलिस के द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया है।


 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक को ओवरटेक करते समय यह बड़ा हादसा हुआ है जिसमें दोनों बाइक आपस में टकराकर मृतक बाइक चालक ट्रक के नीचे आ गया जिसके कारण मृतक का शरीर कतरे कतरे हो गए। इस घटना को ले कर पुलिस जांच में जुटी हुई है जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि यह घटना कैसे हुई है


किकिरमेटा के ग्रामीणों ने की मांग 

मनीष कुमार ने कहा कि लगातार इस तरह का घटना एक ही जगह हृदय विदार्क दुर्घटना हो रहा है शासन प्रशासन से ब्रेकर और सी सी टी वी कैमरा लगने की मांग की है जिससे इस तरह के हो रहे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।