गुरुर बालोद : त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अब कुछ ही क्षण शेष रह गए हैं और एक अच्छी जन प्रतिनिधि चुनने के लिए हमें एक बार फिर से पाच साल बाद मौका मिल रहा है। इसलिए इस मौका का फायदा सभी मतदाताओं को उठाना चाहिए। ग्राम पंचायत रमतरा के सरपंच प्रत्याशी श्रीमती तामेश्वरी झम्मन हिरवानी के कहा कि,मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है, हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 23 फरवरी को बिना किसी डर और लालच के मतदान केंद्रों पर जाकर अपना मतदान करें और मतदान अपने निजी हितों को ना देखते हुए एक अच्छे ईमानदार और अपने क्षेत्र के विकास करने वाले योग्य उम्मीदवार को ही वोट करें। युवा पीढ़ी को खासकर आगे आकर अपने अच्छे भविष्य के लिए वोट जरूर करना चाहिए।