पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरेंदा में सरपंच प्रत्याशी के रूप में 3 प्रत्याशी मैदान में अपना दमखम के साथ चुनाव में अपने पक्ष में वोट करने मतदाताओं से अपील कर रहे थे बता दे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को हुआ जिसमें ग्राम पंचायत बोरेंदा के सरपंच के रूप में कामेश कश्यप को ग्राम वासियों के द्वारा भारी बहुमत से विजय बनाया है कामेश कश्यप ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा देवतुल्य जनता का आशीर्वाद मिला है इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं गांव के लोगों के द्वारा मुझ पर विश्वास किया है इस पर मैं खरा उतरूंगा एवं गांव में चौमुखी विकास के लिए कार्य करूंगा।

0 टिप्पणियाँ