पाटन। नगरीय निकाय के चुनाव प्रचार थमने के बाद अब त्रिस्तरीय जनपद सदस्य प्रत्याशी चुनाव का रंग जमने लगा है। जनपद सदस्य प्रत्याशी चुनाव के उम्मीदवार सघन जनसम्पर्क में लग गए हैं।
जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 8 से चंद्रशेखर (राजा) ने अपने क्षेत्र चुनाव प्रचार कर रहे। चंद्रशेखर कोसरे ने कहा कि चुनावी प्रचार के पहले दिन ग्रामीणों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों ने प्रत्याशी से मुलाकात कर उनकी चुनावी योजनाओं को सुना और अपनी शुभकामनाएँ दीं।
0 टिप्पणियाँ