आपको बता दे पाटन विधानसभा के दक्षिण पाटन में आचार संहिता के आड़ में अतिक्रमण शुरू हो गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अतिक्रमणकारी आचार संहिता का ही इंतजार कर रहे थे
क्योंकि कुछ माह पहले जामगांव आर में अतिक्रमण पर शासन का बुलडोजर चला था अब आचार संहिता लगते ही अतिक्रमण कार्यों के हौसले बुलंद हो उठे हैं जामगांव आर में रनचीरई,बोरवाय रोड में अतिक्रमण की तैयारी चल रही है डॉकबेल लगा चुके हैं,अवैध रूप से मकान दुकान बनाया जा रहा है। हैरानी की बात है कि सरकारी भूमि पर लोग दबंगई से अतिक्रमण कर रहे है , लेकिन प्रशासन को छोड़कर इसकी जानकारी सबको है अब देखने वाली बात है कि प्रशासन के नाक के नीचे हो रहे अतिक्रमण पर लगाम लगाया जाएगा या इसी तरह धड़ल्ले से अतिक्रमण का कारोबार चलता रहेगा।


0 टिप्पणियाँ