प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम डिंडगा में अवैध अतिक्रमण करने वालों में इजाफा हुआ है ग्राम पंचायत सरपंच ममता ठाकुर के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार पाटन को ज्ञापन सौंप कर इसकी जानकारी दी है ज्ञापन में लिखा है श्रवण देशमुख पिता विशाल राम देशमुख के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है जिस पर तत्काल रोक लगाने के लिए ज्ञापन सोपा गया है।


अनुविभागी अधिकारी लवकेश ध्रुव से इस संबंध में जानकारी लेने पर कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है तो जांच के लिए प्रकरण दर्ज करेंगे अगर जांच सही पाई गई तो बेदखल आदेश निकल जाएगा