अबूझमाड़ के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों के पिकअप वाहन को सोमवार दोपहर को नक्सलियों ने विस्फाेट से उड़ा दिया है। इसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के नौ जवान शहीद हो गए है। इसमें एक ड्राइवर शामिल है।बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह वारदात बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में हुई है। रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान लौट रहे थे।

पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव मिले
इसके साथ ही अब तक दो महिला सहित पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव पुलिस को मिल चुके हैं। पुलिस के अनुसार मारे गए नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के वरिष्ठ कैडर के हो सकते हैं।

चार दिन तक जंगल में चले थे

चार दिन तक जंगल में पैदल चलने के बाद जवान थके हुए थे, इसलिए वे पिकअप वाहन में सवार हो गए। विस्फोट के समय वाहन में लगभग 20 जवान सवार थे। दुर्घटना की सूचना के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटनास्थल की ओर निकल गए हैं। घायल जवानों को वहां से निकालने बचाव अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। 



पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

https://youtube.com/shorts/pjPN2K-aHPQ?si=KB7HTFUoP-SkqBag