धमतरी। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। जैसे जैसे समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे गांव गलियारों में चुनावी चर्चा बढ़ गई है। धमतरी जिलांतर्गत ग्राम पंचायत बोड़रापुरी (गोपालपुरी) में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित करने के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बता दे की घोषित सरपंच प्रत्याशी 21 वर्षीय युवक सुनील नागवंशी अखबार बाटने का कार्य करते थे। वे निम्न गरीब परिवार से आते है। उनके माता पिता मजदूरी का कार्य करते है। प्रत्याशी नागवंशी ने कहा कि उन्हें अपने द्वारा ग्रामहित में किए गए सकारात्मक कार्यों का फल मिला है। जिसके वजह से कांग्रेस पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने बताया की वे 16 वर्ष के उम्र से लगातार महिलाओं को आगे लाने, बच्चो को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित व छत्तीसगढ़ के विलुप्त होते पारंपरिक तीज त्यौहार के संरक्षण और सामाजिक स्तर पर कई कार्यक्रमों का नेतृत्व करते हुए सफल आयोजन किए है। उन्होंने आगे कहा की युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आना होगा तभी गांव का विकास संभव है। अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति लाभान्वित होंगे तब देश का विकास होगा। लोगो के हित में योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने का कार्य करेंगे। गांव में बहुत सरपंच हुए लेकिन आज भी गांव में विकास के नाम पे कुछ नही है। बोडरापुरी व आश्रित ग्राम गोपालपुरी के विकास के लिए विजन तैयार है। अगर मौका मिलता है तो मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का कार्य करेंगे। नामांकन दाखिल के समय विजय प्रकाश जैन, जय प्रकाश शर्मा, रामकुमार यादव, भगत उईके, गोकुल राम, त्रिलोचन, खेमराज, धनेश साहू, मेघनाथ ध्रुव, रामकृष्ण निषाद, गणेश ठाकुर, देवलाल, पदुम नागवंशी, थानेश्वर, छबिलाल, चुनेश्वरी, सीता, गिरजा बाई, मालती, रूखमणी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

0 टिप्पणियाँ