जामगांव आर।समीपस्थ ग्राम भंसूली(आर)में स्थानीय सतनामी समाज एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा संत बाबा गुरु घासीदास जयंती,पंथी प्रतियोगिता एवं मंडाई मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे, अध्यक्षता सी.आर.कौशिक समाजसेवी ने किया,विशेष अतिथि रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,रूपचंद साहू सभापति,लक्ष्मी चंद्राकर सरपंच,राजेंद्र मारकंडे शिक्षा दूत,मोती मारकंडे,सुरेन्द्र गायकवाड़,जीधन ठाकुर व्याख्याता ने बाबा जैतखाम,गुरुगद्दी,छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर सुख,समृद्धि शांति,खुशहाली की मंगलकामना किए।
जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने बाबा गुरु घासीदास का संदेश प्रासंगिक है।हम सबको जीवन दर्शन में अपनाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर बिन्धेलाल कौशिक,सुधांशु कौशिक,रामकुमार चंद्राकर,लोकेश साहू,बिरेंद्र मंडल,हर्ष मनहरे,सुमित डहरे,लक्ष मारकंडे,डेविड चंद्राकर,गजेंद्र साहू,श्वेता मार्कण्डेय,विदेशी साहू,विनोद कौशिक,रामेश्वर सोनवानी,रेमलाल जोशी,रोहित चंद्राकर,दिलीप बंजारे,परसू साहू,नीलम कौशिक,इंदिरा कौशिक सतनामी समाज सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ