सेवा सहकारी समिति में निपानी में सायं सरकार के सुशासन एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों गुलाल और श्रीफल से सम्मान किया गया



नारद साहू ने कहा कि खुशी की बात है कि सायं सरकार सुशासन का एक वर्ष पूरा हुआ है जिसमें उपलक्ष्य में समस्त सोसाइटी में किसानों का सम्मान किया जा रहा सायं सरकार घोषणा पत्र में किए गए वादों और मोदी की गारंटी पर कार्य कर रही है मातृ शक्ति की शसक्त बनाने की लिए महतारी वंदन की राशि माताओं बहनों के खाते में हर महीना भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना जो पूर्व सरकार ने बन्द कर दिया था जिसे भाजपा की सायं सरकार ने गरीब तबके के लोगों को लाभ पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों को पक्का मकान मुहैया करा रही है, इसके साथ ही तेंदू पत्ता संग्रहण की राशि बढ़ाई और समर्थन मूल्य की राशि 2300 रुपया सायं सरकार दे रही है और अंतर की राशि एक मुश्त दी जाएगी।



रवि सिंहा ने कहा कि एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं  के निर्देशानुसार किसानों स्वागत के लिए यह आयोजन किया गया है, छत्तीसगढ़ में किसान सरकार तय करती है पूर्व सरकार ने अनेक घोटाले किए गौठान,पी.एस.सी घोटाल जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा सरकार पर भरोसा जताया है मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है विपक्ष ने सरकार के प्रति भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है सरकार 2300 रुपए समर्थन मूल्य की राशि दे रही है और अंतर की राशि एक मुश्त दिया जाएगा,कांग्रेस की सरकार 3 सालों से मिलारो की राशि का भुक्तान नहीं किया था जिसके चलते परिवहन में समस्या आ रही थी मिलरो से बात हो चुकी है जल्द ही उठाओ किया जाएगा।



इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि नारद साहू प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुरपा, अध्यक्ष युवा मोर्चा दक्षिण पाटन,रवि सिन्हा जनपद सदस्य पाटन, बेनीराम साहू प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति निपानी, मुकेश सिंह ठाकुर,लक्ष्मीनारायण गंजीर,महेश गंजीर,श्रीराम साहू,तोमन सिन्हा, संजु साहू,अभिषेक सेन मीडिया प्रभारी भाजयुमो दक्षिण पाटन, संतोष रघुवंशी,अरविंद साहू,
सहित समस्त सोसायटी सदस्य व किसान गण।