पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति सुरपा में धान खरीदी बाधित हो सकती है क्योंकि मंडी में उठाओ की समस्या बनी हुई है बता दे कि आज टेमरी सुरपा सोसाइटी में धान लाए किसानों को गेट से ही एक एक कर के एंट्री दे रहे है स्थिति यह कि ट्रैक्टर ले जाने के लिए भी जगह नहीं बचा है अगर शनिवार रविवार से उठाओ नहीं होता है तो लगभग खरीदी असंभव हो जाएगा।
किसान परेशान नजर आ रहे।
धान उठाओ की समस्या के चलते टोकन रद्द होने की चिंता किसानों को सता रहा है वही दूसरी ओर धान की नमी 10 से 12 प्रतिशत हो गई है।
सुरपा सोसाइटी अध्यक्ष नारद साहू ने बता की 2 से 3 दिनों में उठाओ के लिए गाड़ी लग जाएगी शनिवार रविवार को अवकाश रहता है, औपचारिक व्यवस्था बना कर खरीदी किया जाएगा, किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

0 टिप्पणियाँ