पाटन।समीपस्थ ग्राम खम्हरिया में ऐतिहासिक 44वां वर्ष का दो दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण संपन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे,अध्यक्षता उषा वर्मा सरपंच ने किया,विशेष अतिथि थानसिंह मंडावी कांकेर सांसद प्रतिनिधि,नरेंद्र वर्मा पूर्व सरपंच,मुरारी वर्मा,चंद्रहास वर्मा,डोनेश्वर साहू,मनीष कश्यप उपसरपंच ने सिया रामचंद्र,हनुमान जी की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,शांति,खुशहाली की मंगलकामना किए।

जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने सियारामजी,हनुमान जी की जयकारा लगाते हुए कहा कि भांचा श्रीराम हम सबके कण कण में बसे हैं। खम्हरिया का आयोजन हमेशा से ऐतिहासिक रहा है।पूरे ग्राम में रामायण प्रतियोगिता के साथ मंडाई मिलन में रिश्तेदार,मित्रजन,परिवार जन,राजनेता,सामाजिक बंधु एवं बड़े संख्या में व्यापारी पहुंचते है।आगामी पीढ़ी को धार्मिक आस्था,आयोजन का  दायित्व यहां के बुर्जुगों द्वारा दिया जाता है।

गत वर्षों में ग्रामवासियों की विभिन्न मांगों में सड़क,पुल,सिंचाई सुविधा,सामाजिक भवनों,मंच सहित विभिन्न अधोसंरचना में करोड़ों के विकास कार्य हुए है जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते है।

सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी ने श्रीरामचरित प्रतियोगिता के माध्यम से हमारी धार्मिक आस्था,संस्कार,संस्कृति परंपरा को जीवंत रखने का कार्य विगत 44 वर्ष से खम्हरिया ग्राम की अलग पहचान को दर्शाता है।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में डोटोपार,महिला वर्ग में रेंगाकठेरा की मानस मंडली प्रथम स्थान प्राप्त किया।रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ लोककला मंच युगलकिशोर साहू कृत कारी बदरिया की अनुपम प्रस्तुति हुआ।

मंच संचालन थानूराम देवांगन एवं आभार आयोजक समिति अध्यक्ष कुबेर सिंह साहू ने किया।

इस अवसर पर टीकाराम साहू,टिकेंद्र कश्यप निर्णायक,विश्रामसिंह वर्मा,नाथूराम साहू,जे एल ठाकुर,गणेशराम साहू,कुबेर साहू,दुष्यंत धुरंधर,भीषम साहू,तामेश्वर विश्वकर्मा,बिरेंद्र ठाकुर,खोरबाहरा साहू,ज्ञान लाल वर्मा,प्रवीण मढ़रिया,जितेंद्र साहू,कौशल साहू,बहुरा चौहान,दिनेश वर्मा,देवदत्त वर्मा,सोहन वर्मा,विजय धुरंधर,अश्वनी साहू,गुलशन धुरंधर विजय मानसगान प्रतियोगिता समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।