पाटन विधानसभा के अमलेश्वर मंडल में कमलेश चन्द्राकर, पाटन मंडल में श्रीमती रानी बंछोर, दरबार मोखली में ज्योतिप्रकाश साहू, जामगांव आर मंडल में कमलेश साहू का नाम मंडल अध्यक्ष के रुप मे घोषित किया गया, साथ ही पाटन मंडल में अखिलेश मिश्रा का नाम महामंत्री के रूप में घोषित किया गया।

घोषणा के पश्चात उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नए मंडल अध्यक्षों को फूल मालाओं से लाद कर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ जमकर पटाखे फोड़े और खुशियां मनाई।

घोषणा से पहले जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि पार्टी में दायित्व बदलता रहता है जो कार्यकर्ता वर्तमान दायित्व से मुक्त हुए हैं पार्टी उन्हें आगे और नए दायित्व देकर आगे बढ़ाएगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी में पद स्थायी है और पद को धारण करने वाले व्यक्ति आते जाते रहते हैं। पद व्यक्ति से बड़ा होता है। नए पदाधिकारी ऐसे काम करें कि वे पद से न पहचाने जाएं बल्कि उनके काम से पद की गरिमा बढ़े।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, मंडल चुनाव अधिकारीगण रविशंकर सिंह, अजय तिवारी, अरविंदर खुराना, रोहित साहू, निवृतमान अध्यक्षगण लोकमनी चंद्राकर, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, दिव्या कलिहारी, रूप सिन्हा, शरद बघेल, मेहत्तर वर्मा, खिलावन वर्मा उपस्थित रहे।


पांचवीं बार नहीं पहुंची अतिक्रमण तोड़ने टीम....जनहित के लिए उच्च न्यायालय का लेंगे शरण...अपने ही आदेश का पालन नहीं करवा पा रहे है पाटन एसडीएम -अशोक साहू


https://chhattisgarhlive36.blogspot.com/2024/12/blog-post_78.html




पतोरा सरपंच ने ली पत्रकार वार्ता... राजनीतिक द्वेष के कारण एसडीएम ने की एकतरफा कार्यवाही.....तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष ने किया राजनीतिक द्वेष फैलाने वालों की निंदा




https://chhattisgarhlive36.blogspot.com/2024/12/blog-post_96.html