आज दिनांक 20 दिसंबर 2024 को विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पहुंचकर वार्ड क्रमांक 5 गिरधारी नगर दुर्ग में पानी टंकी के पास गौ वंश के बछड़े का कटा हुआ सर मिलने एवं शहर की सांप्रदायिक सौहाद्र वातावरण को बिगाड़ना जेहादी मानसिकता के लोगों पर कार्यवाही करने के संबंध में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग के नाम एक आवेदन पत्र थाना प्रभारी दुर्ग विजय यादव के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर थाना से थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 651/24 धारा 299 192 325 भारतीय न्याय संहिता एवं पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत धारा 11 कायम कर विवेचना में लिया गया है ।



इस दौरान बजरंग दल विभाग सह संयोजक राकेश राम लोचन तिवारी जिला संयोजक बजरंग दल सौरभ देवांगन नगर उपाध्यक्ष इंद्रजीत सोनकर अखाड़ा प्रमुख बजरंग दल आशुतोष तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।