सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी, कलेक्टर दुर्ग एवं बजरंग कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग के निर्देशन में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत जामगांव (आर), जनपद पंचायत पाटन में किया गया। बजरंग कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से ओ.डी.एफ. प्लस माॅडल ग्राम का स्थायित्व बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया एवं स्वच्छता स्थ्यावित्य हेतु सभी को स्वच्छता यूजर चार्ज प्रदान करने के लिये अपील की गई। ग्रामीणों से कहा गया कि उनके द्वारा दिये जा रहे स्वच्छता यूजर चार्ज का उपयोग ग्राम में कार्यरत स्वच्छाग्राहियों को मादनेय भुगतान करने में किया जावेगा, जिससे घर-घर कचरा एकत्रीकरण का कार्य सुचारू रूप से प्रतिदिन संचालित किया जा सके। घर से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट को ग्राम के सार्वजनिक स्थानों में न फेंका जावे। घर-घर कचरा संग्रहण हेतु आने वाली स्वच्छाग्राहियों का ही ठोस अपशिष्ट प्रदान किया जावे। तरल अपशिष्ट के निपटान हेतु घरेलू स्तर पर ही सोकपीट व किचन गार्डन की व्यवस्था किया जावे। ग्राम में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का संचालन व संधारण नियमित रूप से किया जावे। इस हेतु स्वच्छाग्राहियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि इस अभियान के दौरान बेस्ट व्यक्तिगत शौचालय प्रतियोगिता एवं बेस्ट सामुदायिक शौचालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेस्ट व्यक्तिगत शौचालय प्रतियोगिता अंतर्गत प्रत्येक ग्रा.पं. से 02 बेस्ट व्यक्तिगत शौचालय को ग्रा.पं. स्तर पर सम्मानित कर नामांकन जनपद पंचायत स्तर पर भेजी गयी। जनपद पंचायत स्तर पर प्राप्त नामांकन में से 03 बेस्ट शौचालयों के हितग्राहियों को विकासखंड स्तर पर सम्मानित कर उनकी जानकारी जिला स्तर पर भेजी गई तथा जिला स्तर पर प्राप्त नामांकन में से 05 बेस्ट शौचालयों के हितग्राहियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बेस्ट व्यक्तिगत शौलचाय प्रतियोगिता अंतर्गत विकासखंड स्तर पर ज.पं दुर्ग से पूर्णिमा यादव (पीसेगांव), गनिता क्षत्रिय (भटगांव), खिलेश्वरी (भरदा), ज.पं. धमधा से चमेली (पेण्ड्रीतराई), कांति बाई (नंदवाय), लक्ष्मीकांत (नारधा) एवं ज.पं. पाटन से बेदू ठाकुर (पतोरा), रोहित साहू (अचानकपुर), दुखनी बाई विश्वकर्मा (फेकारी) को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग के द्वारा ज.पं दुर्ग के पूर्णिमा यादव (पीसेगांव), ज.पं. धमधा से चमेली (पेण्ड्रीतराई), कांति बाई (नंदवाय) एवं ज.पं. पाटन से बेदू ठाकुर (पतोरा), रोहित साहू (अचानकपुर) को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभियान अंतर्गत आयोजित बेस्ट सामुदायिक शौचालय प्रतियोगिता अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक से 02 बेस्ट सामुदायिक शौचालय वाले ग्राम पंचायत को विकासखंड स्तर पर सम्मानित करते हुए उनकी जानकारी जिला स्तर पर भेजी गई एवं जिला स्तर पर प्राप्त नामांकन में से 03 बेस्ट सामुदायिक शौचालयों वाले ग्राम पंचायत को जिला स्तर पर सम्मानिक किया गया। विकासखंड स्तर पर ज.पं दुर्ग से ग्रा.पं. समोदा एवं चंदखुरी, ज.प.ं धमधा से ग्रा.पं. जोगीगुफा, टेमरी एवं ज.पं. पाटन के ग्रा.पं. पतोरा व अमलीडीह को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग के द्वारा ग्रा.पं. समोदा, ज.पं. दुर्ग, ग्रा.पं. जोगीगुफा, ज.पं. धमधा एवं ग्रा.पं. पतोरा, ज.पं. पाटन का प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा जामगांव (आर) के पात्र स्वीकृत हितग्राही ढालसिंग साहू, खिलेश्वरी साहू, लक्ष्मी वर्मा, राजकुमारी, सुरेखा साहू, सीमा सेन आदि को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि का डेमो चेक प्रदान किया गया। जागेन्द्र कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज.पं पाटन के सक्रिय योगदान में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस अभियान का शुभारंभ 19 नवम्बर, 2024 को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोलिहापुरी, जनपद पंचायत दुर्ग से किया गया था। अभियान अंतर्गत 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर, 2024 तक तिथिवार स्वच्छता गतिविधयों का आयोजन किया गया। अभियान अंतर्गत ग्रामीणों को ओ.डी.एफ. प्लस माॅडल ग्राम के स्थायित्व को निरंतर बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान राजकुमार ठाकुर, सरपंच, लालेश्वर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष, नरेश केला अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय, अंगेश्वर साहू, अध्यक्ष शाला प्रबंधक समिति, नारद साहू, अध्यक्ष यूवा मोर्चा मण्डल, शैलेन्द्री मण्डावी, अध्यक्ष महिला मोर्चा, मुकेश साहू, बूथ अध्यक्ष, समस्त पंचगण, कन्हैया लाल साहू पूर्व सरपंच, नरेग कुमार महतो सचिव, वीणा स्व-सहायता समूह जामगांव आर सम्मिलित रहे।






0 टिप्पणियाँ