पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले कुम्हली सोसाइटी में मानक से अधिक धान की तौलाई करना प्रकाश में आया है इस बात का खुलासा तब हुआ जब सेवा सहकारी समिति कुम्हली में विधायक प्रतिनिधि एवं निगरानी समिति के द्वारा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया जिसमें धान तौलाई और भंडारण में किसानों के द्वारा समस्या बताई गई।
निगरानी समिति के अध्यक्ष विष्णु चंद्राकर द्वारा मंडी पहुंचकर किसानों से चर्चा किया चर्चा के दौरान परदेशी चंद्राकर कुम्हली निवासी ने बताया कि लगभग 173 क्विंटल धान बेचा है जिसमें 41किलो 400-500ग्राम ले रहे है।
भैंसबोङ के किसान ने बताया कि पहले 41 किले 100 से 200 ग्राम ले रहे थे लेकिन औचक निरीक्षण में आने के बाद 40 किलो 600 ग्राम ले रहे है।
कुम्हली सोसाइटी में धान भंडारण क्षमता से अधिक धान की खरीदी
निगरानी समिति के अध्यक्ष विष्णु चंद्राकर औचक निरीक्षण के दौरान सहायक समिति प्रबंधक तरूण चंद्राकर से भंडारण के संबंध में जानकारी लिए जिसमें कुम्हली सोसाइटी में 12 हजार 17 क्विंटल की खरीदी की जा चुकी है और कुम्हली सोसाइटी में धान भंडारण करने की क्षमता 7 हजार 700 क्विंटल है
इस अवसर पर अध्यक्ष विष्णु चंद्राकर एवं सदस्य लखनलाल वर्मा, ललित साहू ,विजय साहू ,नवल बाल किशोर, महेश चंद्राकर,रोशन चंद्राकर, नीलकंठ चंद्राकर लक्ष्मी नारायण, श्रीमति मीना बाई चंद्राकर ,सरपंच कुम्हली डोमार साहू, सरपंच ग्राम पंचायत पौहा श्रवण ठाकुर , उपस्थित थे एवं किसान शेखर चंद्राकर संतोष सतनामी मिलाप परदेशी अनिल साहू बुधारु डहरे, रामनारायण निर्मलकर रूपराम साहू ओमप्रकाश साहू उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ