भिलाई। भाजपा विधायक रिकेश सेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह एक युवक की गर्दन पकड़ कर उसे धमकी देते हुए नज़र आ रहा है.
वीडियो भिलाई में विधायक के कार्यालय का है दरअसल, पूरा मामला है नामकरण को लेकर मचे बवाल का है. विधायक रिकेश सेन बिना सोचे-समझे अति उत्साह में कुरूद गांव स्थित नकटा तालाब का नामकरण बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा के नाम पर रखने की घोषणा कर दी. इस ऐलान के बाद पूरे छत्तीसगढ़ से विधायक के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे. गांव के लोगों ने भी इसका जमकर विरोध किया. बड़ी संख्या मेa विरोध जताते हुए ग्रामीण विधायक के कार्यालय पहुंच गए और घेराव कर दिया. ग्रामीणों ने विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि जिस तालाब का पंथी के महानायक रहे स्व. देवादस बंजारे के नाम उसे बदलकर गायिका शारदा सिन्हा के नाम करने की घोषणा क्यों की ? विधायक रिकेश सेन मामले में बुरी तरह फंस गए और उनकी गांववालों के साथ बहस होने लगी. इस दौरान उन्होंने एक युवक की जबड़ा भी पकड़ ली.
जानकारी नहीं थी, लेकिन निर्णय पर कायम :विधायक
विधायक राकेश सेन अपनी सफाई पेश करते नजर आ रहे हैं. विधायक राकेश सेन ने कुरूद के नकटा तालाब को लेकर कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह तालाब स्व देवदास बंजारे के नाम पर है. वहीं अब वह इस घोषणा को भिलाई नगर निगम के एमआईसी में ले जाने की बात कह रहे हैं. जिसके बाद कलेक्टर को इसे भेजा जाएगा यानी रिकेश सेन अभी भी अपने फैसले पर अडिग नजर आ रहे हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने X अकाउंट पर लिखा है
ये जो एक व्यक्ति की गर्दन पकड़े हुए हैं और उन्हें धमका रहे हैं वो वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन हैं।
और जिनसे बात हो रही है वो छत्तीसगढ़ की जनता है। विधायक के मतदाता।
जनता याद नहीं रखेगी कि उनके जन प्रतिनिधि ने उनसे कैसा व्यवहार किया?
यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा।
https://x.com/bhupeshbaghel/status/1854537439634915678?t=bPLlshEUBYCUIeffFwPrKQ&s=19

0 टिप्पणियाँ