शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर  में  छत्तीसगढ़  शासन के निर्देशानुसार  प्रारंभ किए गए बाल विवाह मुक्त अभियान के लिए  राष्ट्रीय सेवा योजना  तथा महिला एवं  बाल विकास  विभाग के  द्वारा  विद्यार्थियों में अल्प आयु  में विवाह को रोकने की प्रतिज्ञा दिलाई गई.  मुख्य वक्ता पाटन स्वास्थ्य विभाग  से श्रीमती मेघा  और  उनकी सहयोगी  पूजा गोस्वामी द्वारा छात्र छात्राओं को  कानून द्वारा निर्धारित आयु से कम आयु में विवाह ना करने और कहीं ना होने देने की शपथ दिलाई गई.   परिचर्चा के दौरान बाल विवाह करने और करवाने पर होने वाली सजा और जुर्माने के प्रावधान को भी समझाया. प्राचार्या डॉ शिखा अग्रवाल  ने अपने संदेश के माध्यम से  समाज के उत्थान के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम को करवाने हेतु प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या श्रीमती नीता कुंभारे ने छात्र छात्राओं को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक दुष्प्रभाव को समझाया. 

 कार्यक्रम में रा से यो प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों का सहयोग रहा.