पाटन ब्लाक अंतर्गत ग्राम अकतई में आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती को हर्षौल्लास के साथ मनाया गया और भारत सरकार की अहम पहलू स्वच्छता को ले कर संकल्प दिलाया गया और ग्राम में स्वच्छ रखने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है
इसके साथ पर्यावरण को सहेजने के लिए वृक्षारोपण किया गया।
अशोक साहू ने अपने मंची उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे। उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए। भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं और 'धरतीबा' के नाम से भी जाना जाता हैइस अवसर पर जिप. उपाध्यक्ष अशोक साहू, मोहनी साहू सरपंच ग्राम पंचायत अकतई,किशोर चंद्राकर,अमित अग्रवाल समस्त पंचगण एवं ग्रामवासि मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ