पाटन:–पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन के विधायक भूपेश बघेल आज अपने गृह विधानसभा पाटन के रानीतरई में निषाद समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिसमें 11.50 लाख की भूमिपूजन किया जिसमें कला मंच निर्माण हाई स्कूल जिला पंचायत निधि से 2लाख, जैतखाम चबूतरा निर्माण विधायक निधि से 3 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण निषाद समाज 6.50 लाख रुपए का भूमि पूजन किया गया,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सामाजिक बांधों के द्वारा गर्मजोशी सब स्वागत किया गया इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा आराध्य देवी की पूजा अर्चना कर मंचासीन हुए इसके पश्चात भारतीय संस्कृति अनुसार उनका स्वागत किया गया।



पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने अपने मंची उद्बोधन में कहा कि समाज में सामाजिक सुधार होना चाहिए समाज में रूढ़िवादी जो परम्परा है वो आज अप्रासंगिक हो गया है ऐसे नियमों में बदलाव होना चाहिए इसके साथ ही नशा मुक्ति की ओर हमे बढ़ना चाहिए शराब के साथ साथ लोग सुखा नशा कर रहे है जिसके कारण आय दिन रायपुर,दुर्ग,भिलाई प्रदेश में सभी जगह में हत्याएं हो रही है नशा के कारण लगातार  हत्या, बलात्कार हो रहा है, इसके कारण समाज में बुराइयां आ गई है जिसे दूर करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।



सामाजिक उत्थान पर कार्य किए

सामाजिक उत्थान के लिए पहले समय में पैसे का महत्व नहीं था पहले लोग काम से जानते थे जिसे ज्ञान,सामाजिक हित का ज्ञान,काम से उसी पहचान होती है आज कलयुग में पैसा प्रधान हो गया है और छत्तीसगढ़ के लोग पैसा के ऊपर ज्यादा जोर नहीं देते है पारिवारिक जीवन चल जाए इस पर जोर देते थे जिसके चलते उद्योग धंधों में बाहरी लोगों का कब्जा होता गया और हम लोग कमजोर होते गए।

आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किए

जब हमारी पार्टी को मौका मिला तब हमने आर्थिक रूप से कैसे मजबूत हो इस पर कार्य किए इसके लिए सबसे पहले सत्ता में आने के बाद किसानों का कर्जा माफी किए,उसके बाद 2500रुपए में धान खरीदी किए, कोदो,कुटकी,रागी बोन वाले के लिए समर्थन मूल्य घोषित किए,घर चलाने के लिए सबसे जरूरी "अनाज" है उसे 7किलो से 35 किलो किए, बिजली बिल आधा किए थे भूमिहीन मजदूरों को₹7000 रुपए हमारी सरकार दे रही थी, गोठान की व्यवस्था कराए जिससे घुमंतू पशु को रखा जाए, जिसमें महिलाओं को रोजगार मिला जिसमें वार्मिक कंपोस्ट,प्राकृतिक पेंट बनाएं इसमें 2 लाख महिलाएं प्रदेश में काम कर रहे थे ये सभी योजना आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए शुरू किए थे।

मछुआ नीति में परिवर्तन किए

जिससे निषाद (केवट) समाज के प्रतिनिधियों द्वारा मछुआ नीति में परिवर्तन की मांग कर रहे थे जिसे हमारी सरकार ने मछली पालन को कृषि का दर्जा दिलाया जिससे खेत में मत्स्य पालन करने वाले को जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन मिलता था और कमर्शियल बिजली बिल नहीं लगता था।

बिलाशा देवी केवट के नाम बिलासपुर एयरपोर्ट

बिलासपुर को बिलासा केवट ने बसाया है जिनके नाम से बिलासपुर का एयरपोर्ट का नाम 'बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट बिलासपुर'  पर रखे है।



इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही अशोक साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष रानीतरई सरपंच निर्मल जैन ओएसडी आशीष वर्मा जामगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जनपद पंचायत पाटन सदस्य रमन टिकरिया, दुर्ग जिला अध्यक्ष निषाद समाज डॉक्टर घनश्याम सिंह निषाद, महिला प्रकोष्ठ दुर्ग जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी निषाद,  तहसील निषाद समाज पाटन अध्यक्ष देव कुमार निषाद ,युवा प्रकोष्ठ दुर्ग जिला अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद, आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।