विवेक कुमार की रिपोर्ट

पाटन:–सतनाम भवन जमगॉव आर में  परिक्षेत्र सतनामी समाज के नवनिर्वाचित  पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 



कार्यक्रम जैतखाम्भ में मंगल आरती कर संत शिरोमणि गुरु घसीदास बाबा जी का सुमरन कर  प्रारम्भ  हुआ तत्पश्चात तहसील सतनामी समाज के अध्यक्ष संतराम कुर्रे द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें अध्यक्ष के रूप में चंद्रिका बघेल के, सचिव भूपेंद्र बघेल, उपाध्यक्ष विष्णु चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष धनाजीत सोनवानी, संगठन सचिव उमेश मार्कण्डे एवम  महासचिव  के रूप में थानेश्वर मार्कण्डे ने शपथ लिए। 



पूर्व पदाधिकारियों में  पूर्व अध्यक्ष भक्तुराम गायकवाड़, सचिव कुणाल सतनामी, सरंक्षक राजाराम गहिरवार ,सरंक्षक बालाराम कोसरे  को पूर्व में किये गए सराहनीय नेतृत्व के लिए समाज के द्वारा चंदन लगा कर सम्मान किया गया एवं सामाजिक मुद्दों पर विशेष चर्चा कर सभी पदाधिकारियों को कार्यभार सौपा गया



 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश कुर्रे, अहेन्द्र चेलक, सुमित मार्कण्डे, राजेश मार्कण्डे,प्रशान्त कुर्रे, लोकेंद्र टण्डन,बिसेलाल रात्रे, हंसराम बघेल,चन्द्रकुमार डहरिया, मानिक नारंग एवं सामाजिक बंधु  बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।