प्रति माह कि भांति शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शाला प्रबंधन समिति का मासिक बैठक माह के प्रथम शनिवार 5 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से गुरूजी मंगलूराम देवांगन कक्ष में आयोजित किया गया।
बैठक में बच्चों की शत् प्रतिशत उपस्थिति एवं त्रैमासिक परीक्षा में उत्तरोत्तर प्रगति के साथ ही जनपद सभापति रमन टिकरिहा एवं सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा के अनुशंसा पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू के द्वारा विद्यालय के आहता निर्माण जिर्णोद्धार प्रस्ताव व प्रशासकीय स्वीकृति साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित दशहरा अवकाश दिनांक 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक अवकाश की जानकारी दी गई।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस एसएमसी बैठक में उपस्थित मातृ-शक्तियों का शाला परिवार की ओर से पेन एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती मनोरमा टिकरिहा सरपंच ग्राम पंचायत कौही, श्री धनेश्वर देवांगन उपसरपंच, श्री गंगा राम साहू अध्यक्ष एसएमसी, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक अमित साहू, शिक्षा स्वयं सेवी श्री टेमन निषाद, श्रीमती सोनी कौशिक, श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व पालकगण उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ