शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय जामगांव आर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय में दिवाली पूर्व सभी विद्यार्थियों और महाविद्यालय परिवार द्वारा शहीद डोमेश्वर साहू जी के माता - पिता श्री हीरा लाल साहू और श्रीमती प्रेम बाई साहू को सम्मानित किया और शहीद डोमेश्वर के बलिदान को याद किया. शहीद के माता पिता ने विद्यार्थियों के साथ अपने पुत्र को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उसके देश प्रेम को साझा किया. आउट रीच कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यार्थियों को दुर्ग यातायात प्रभारी राज मनी सिंह द्वारा बड़े ही सरल और मजेदार तरीके से यातायात सुरक्षा को पालन करने के नियम समझाये. यातायात चिन्ह, License, हेल्मेट, दोपहिया तथा चार पहिया वाहन चलाते समय जीवन सुरक्षा के नियमों को समझाया. महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीता कुंभारे ने जीवन के मुल्य को समझते हुए वाहन चलाने की बात कही. राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी चेतना सोनी ने बढ़ती दुर्घटनाओं में तेज गति से भागने की दौड़ को नियंत्रण करने हेतु समझाया. इसी कार्यक्रम की कड़ी में
विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रांगण, ,जामगांव आर के आसपास के स्थलों- यात्री प्रतीक्षालय की सफाई करके स्वच्छता रैली से संदेश दिया. NSS के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रांगण में सुन्दर रंगोली बनाकर त्यौहार के माहौल को सुन्दर बना दिया. Nss के विद्यार्थियों में लोकेंद्र, , भारती, चंद्रकला, लेखमणि, कुसुम , डिंपल, मोहिनी मीनाक्षी, दिव्या, पूनम, सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों का योगदान रहा.




0 टिप्पणियाँ