पाटन:–विगत कुछ दिन पहले रानीतराई थाना अंतर्गत स्कूलों में चावल और केबल चोरी का मामला थाना पहुंचा था रानीतराई पुलिस द्वारा मामले को गंम्भीरता से लेते हुए छानबीन कर सागर कोसरे पिता हेमकुमार कोसरे उम्र 20 वर्ष ग्राम डिड़गा थाना रानीतराई जिला दुर्ग उमेश यादव उर्फ बंटी पिता नंद कुमार यादव उम्र 19 वर्ष ग्राम डिड़ाभाठा थाना रानीतराई जिला दुर्ग साहिल साय पिता शशि कुमार साय उम्र 19 वर्ष ग्राम बोरिद थाना रानीतराई जिला दुर्ग तीन नाबालिग मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना रानीतराई क्षेत्रांतर्गत असोगा, बरबसपुर , पहांदा में खेत के केबल तार चोरी एवं असोगा , डिडगा, निपनी, रंगकढेंरा के स्कूल में चावल चोरी हुई थी ।प्रकरण में थाना रानीतराई पुलिस द्वारा उपरोक्त चोरी का खुलासा करते हुए उपरोक्त आरोपियों एवं अन्य नाबालिक पर 07अलग अलग प्रकरण में कार्यवाही कर दिनांक 22/10/2024 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।