अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण पाटन नारद साहू ने छत्तीसगढ़ लाइव 36 संवादाता से चर्चा के दौरान बताया कि विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें मिलने वाले डीए में 4 फीसदी का इजाफे का ऐलान किया है. दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों को बड़ा दिवाली गिफ्ट मिल गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन्हें मिलने वाले डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है और अब ये बढ़कर 50 फीसदी हो गया है.
महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति स्वावलंबी हो रही।
श्री साहू ने आगे कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना का 8वां किस्त लाभार्थी के खाते में जारी किया गया है। बैंक खाता में 8वीं क़िस्त डाल दी गई है महतारी वंदन योजना अक्टूबर माह का क़िस्त 1000/- रुपये आवेदक के सीधे बैंक खाते में दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को जारी हो चुकी है। नवरात्रि से पहले महतारी बंधन की राशि लाभार्थी के खाते में डाल कर सायं सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है जिससे छोटी छोटी आवश्यकताओं के लिए उन्हें आश्रित रहने की आवश्यकता नहीं है।

0 टिप्पणियाँ