विवेक कुमार कि रिपोर्ट


पाटन:— पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले जामगांव आर में अतिक्रमण पर शासन प्रशासन का बुलडोजर चला है यह मामला जामगांव आर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बगल में मनीराम पाडे परिवार का घर है जिसमे पाड़े परिवार द्वारा लगभग 70 80 वर्षों से निवासरत है जिसमे 35 से 40 सदस्य अपना जीवन यापन कर रहे थे जिस पर आज शासन का बुलडोजर चला है बता दे की यह मामला कई वर्ष पुराना है जिसमे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल और पाड़े परिवार के बिच न्यायिक प्रकरण चल रहा था जिसमे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पक्ष में फैसला आया है । 



अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस प्रशासन और सी.ए.एफ कि टीम और क्षेत्र के कोतवाल सुबह से ही पहुचे हुए थे  शासन प्रशासन द्वारा बातचीत करके शांतिपूर्वक अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया मामला तब गंभीर हुआ जब जामगांव आर सरपंच ने तहसीलदार को मणिराम कुम्हार के अतिक्रमण मामले में ज्ञापन लेने से मना कर दिया जिसमे परिवार के सदस्यों ने अतिक्रमन हटाने के छह माह का समय मंगा था। 



गहमा गहमी के बीच अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा था इसी बीच परिवार के लोग दरवाजा बंद करके घर में घुस गए जिसे बाहर निकलने के लिए पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर घुसना पड़ा इसी बीच पुलिस और कुम्हार परिवार के बीच झूमा झटकी हुई और पुलिस को हल्का बाल प्रयोग करना पड़ा इसके पश्चात पुलिस डग्गे में भरकर पाटन थाना ले जाया गया जहां उन्हें सुरक्षित रखा गया है 


इसके पश्चात कोटवालों के द्वारा घर में रखें हुए सामान को बाहर निकाल गया और अतिक्रमण हटाया गया इस बीच पाटन एसडीओपी आशीष बन्छोर, तहसीलदार मीना साहू नायाब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह एवं नयाब तहसीलदार जामगांव आर नायब तहसीलदार जामगांव आर ममता टावरे पुलिस प्रशासन और सी.ए.एफ कि टीम मौके पर उपस्थित रहे।


वर्शन सरपंच ग्रामपंचायत जामगांव आर :— 

अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही के लिए परिवार ने 6 माह् का समय मांगा था लेकिन तहसीलदार ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया, आगे कहा कि आगे भी इस तरह कि कार्यवाही होगी  तसीलदार कार्यवाही करते है तो हम तैयार है।


खेमबाई (जिनके घर अतिक्रमण हटाने कि कार्यवाही हुई):— पंचायत द्वारा किसी भी तरह का सहायता नही मिल रहा है हमे रहने के लिए जगह दिये जाये,जिसके बाद कार्यवाही करे।