समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार व्यावसायिक शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए IEPL के राज्य समन्वयक आदित्य पिल्लई व बृजेश कुमार शुक्ला औचक निरीक्षण के लिए विभिन्न विद्यालयों में पहुचें, विद्यालयों में चल रहे Trade के बारे में जानकारी देते हुए, व्यावसायिक शिक्षा के महत्त्व को बताया, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में कैरियर बनाने के अवसर की जानकारी दिया, व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को विगत वर्ष से कक्षा 9 वीं के साथ अब 11 वीं में भी विद्यार्थियों को विषय का चुनाव करने का विकल्प आ गया है अब संस्कृत या किसी अन्य Trade से 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी उनके रूचि के अनुसार कक्षा 11 वीं में प्रवेश दिया दिया जा सकता है l अब बच्चों को कॉलेज में भी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत B.Voc (Bachelors of Vocational) मे विभिन्न Trade में CV Raman, ISBM, Kalinga University और अन्य जगहों पर ये Courses उपलब्ध है l
व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को प्रति महीने सभी कक्षाओं में 2 अतिथि व्याख्यान और वर्ष में 2-3 औद्योगिक भ्रमण कराया जाता है, साथ ऑन जॉब ट्रेनिंग, Internship जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियाँ विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान के लिए सहायक होती है l बृजेश कुमार शुक्ला द्वारा व्यावसायिक विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है,राज्य समन्वयक द्वारा कांकेर जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय नरहरपुर, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरोंना,शासकीय कन्या उच्च विद्यालय सरोंना, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुधावा, SAGES पटौद, कन्या उच्च विद्यालय कांकेर,शासकीय उच्च विद्यालय अमोंड़ा में निरीक्षण किया गया, बच्चों को प्रायोगिक कार्य करवाये जाने पर फोकस करने हेतु निर्देश दिया गया l




0 टिप्पणियाँ