पाटन। आज 5 सितंबर है और शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है इसी बीच एक दुखद घटना दुर्घटित हो गई जिसमें बाइक दुर्घटना से मिडिल स्कूल छात्र वोमेश कुमार का मौत हो गयी है बता दे की छात्रा उक्त कार्यक्रम के लिए नारियल खरीदने के लिए गया था जहां नारियल खरीदने के बाद कौही मंदिर की ओर जाते देखा गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्र बाइक तेज रफ्तार में चला रहा था  जो सीधे को ही मंदिर के गेट से टकरा गया जिसे तत्काल रानीतरई उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे पाटन के लिए रेफर कर दिया गया है


 जहाँ मिडिल स्कूल छात्र वोमेश कुमार साहू को मृत डॉक्टर के द्वारा अमृत घोषित कर दिया गया व दूसरे छात्र भूपेश तिवारी को अंबेडकर हॉस्पिटल रायपुर रिफर किया गया है बता दे कि बाइक हेडमास्टर संतोष कुमार महिलॉगे का है। इसकी जानकारी मिलते ही मिडिल स्कूल के हेडमास्टर को बी ई ओ ने निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डी ई ओ को पत्र लिखा हैं इस घटना के बाद कौही में भव्य रूप से शिक्षक दिवस एवं तीज मिलन समारोह कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है