पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम निपानी उप सरपंच एवं पंच के द्वारा 25 सितंबर को पाटन एस डी एम को ज्ञापन सौप गया ज्ञापन में उल्लेखित है कि हमारे ग्राम निपानी की सरपंच श्रीमती सीता सिन्हा के द्वारा अपनें इसी कार्यकाल में अवैध तरीके से मूल भूत एवं पन्द्रह वृत्ति का फर्जी तरीके से आहरण किया जा रहा है। तथा शासकिय घास भूमि में अवैध तरीके से वसूली किया जा रहा है। ग्रामवासीयो तथा पंचो के विरोध करने पर उनके साथ र्दुव्यवहार किया जाता है। जिसका पूर्ण रूप से जाँच किया जाये एवं जॉच के बाद ही मूल भूत एवं पन्द्रह वृत्ति का आहरण किया जाये। अतः माननीय महोदय से निवेदन है कि मूल भूत एवं पन्द्रह वृत्ति के आहरण करने पर रोक जगाये तथा उचित कार्यवाही करने का कष्ट करे।
सांसद विजय बघेल के नाम ज्ञापन सौप कर गुणवत्ता की जॉच एवं उचित कार्यवाही करने कि मांग कि है
आपसे निवदेन है कि हमारे ग्राम निपानी में होने वाले निर्माण कार्य जैसे आदिवासी भवन, नट भवन, सिन्हा भवन, नाली निर्माण (ओपन और क्जोस), स्टॉप डैम निर्माण, नाला का चेक डेम निर्माण, शमशान में डोमशेड, भाठापारा दुर्गा मंच भवन, स्कूल के पुनः निर्माण, गौठान के शौचालय, ईश्वर सिन्हा के घर से नदी किनारे बरगद झाड़ तक का सी. सी. रोड़ निर्माण, बाजार चौक से हृदय के घर तक का सी. सी. रोड़ का निर्माण, वर्मी शेड इत्यादि कार्यों में उपयोग होने वाले होने वाले मटेरीयल की गुणवत्ता बहुत ही खराब है। हम ग्रामवासीयो के द्वारा इसकी सूचना सरपंच श्रीमती सीता सिन्हा को दी गयी है परन्तु सरपंच महोदया के द्वारा खुद ही धांधली किया जा रहा है तथा बहुत से निर्माण कार्य अभी भीप पूर्ण नही हुआ है तथा निर्माण कार्य की राशि को सरपंच महोदया के द्वारा आहरण कर लिया गया है। हमारे द्वारा जानकारी लेने में हमें किसी भी प्रकार की जानकारी देने में आना कानी किया जाता है। तथा सरपंच महोदया के द्वारा पंचो के साथ र्दुव्यवहार किया जाता है। तथा ग्राम में लगने वाले स्ट्रीट लाईट को सरपंच के द्वारा अपने निजी व्यवसाय टेन्ट हाउस के उपयोग के लिए ले जाया गया। उक्त सम्पूर्ण निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जॉच करवाये तथा निर्माण कार्य की राशि को बिना जॉच किये आहरण करने पर रोक लगाये। तथा उचित कार्यवाही करने का कष्ट करे।
पहले भी गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य के सम्बन्ध में सम्बन्ध में लिखित आवेदन दिया गया था जिसमे जाँच टीम ग्राम निपानी पहुंची थी जिसमे जाँच के दौरान अतरिक्त कक्ष निर्माण में भारी अनियमित्ता पाई गयी थी
इस अवसर पर जागेन्द्र सिन्हा (उप सरपंच) ,खम्हन ठाकुर (पंच),गिरवर सिन्हा (पंच),लोकेश सिन्हा वार्ड क्रमांक 10 (पंच)परमेश्वर निषाद (पंच),शेष कुमार रघुवंशी (पंच),लतखोर यादव (पंच),त्रिवेणी सिन्हा (पंच) उपस्तिथ रहे।




0 टिप्पणियाँ