गुरुर-बालोद दिनांक 11 सितंबर 2024 को दस्तावेज लेखक संघ एवं स्टांप वेंडर संघ गुरुर जिला बालोद के द्वारा माननीय विधायक महोदया संजारी बालोद व तहसीलदार एवं उपपंजीयक गुरुर जिला बालोद को मुख्यमंत्री विष्णू देवसाय छत्तीसगढ़ शासन एवं पंजीयन विभाग मंत्री माननीय ओ पी चौधरी जी के नाम ज्ञापन सौपा गया । दस्तावेज लेखक संघ गुरुर के सचिव श्री झम्मन हिरवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रजिस्ट्री नियम में बदलाव करते हुए मोबाइल ऐप से रजिस्ट्री करने का योजना बना रही है जिसमें फेसलेस, पेपरलेस एवं कैशलेस पद्धत्ति से रजिस्ट्री किये जाने की योजना है, जिसमें दस्तावेज लेखक बेरोजगार तो होंगे ही इसके साथ ही रजिस्ट्री में बहुत सारी परेशानी भी होगी क्योंकि पंजीयन कार्यालय एवं राजस्व विभाग का एक दूसरे से लिंक जुड़ा हुआ है श्री हिरवानी के कहा कि छत्तीसगढ़ शासन रोजगार देने की बात करती है, लेकिन यहां सन 1899 (126 वर्षों से) दस्तावेज लेखकों के द्वारा अपनी सेवा में कई आधुनिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आम जनता को सेवा प्रदान कर रहे है,अगर पेपरलेस रजिस्ट्री मोबाईल एप द्वारा होगा तो प्रदेश मे लगभग दस हजार से पंद्रह हजार दस्तावेज लेखकों बेरोजगार हो जायेगा I दस्तावेज लेखको का व्यवासाय छिन जाएगा ऐसी स्थिति मे उनके जीवन यापन के लिए प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। शासन से अपेक्षा है कि, पंजीयन की नियम आधुनिकीकरण करे लेकिन दस्तावेज लेखकों को साथ में ले के चले, ताकि उन्हें बेरोजगारी का सामना ना करना पड़े



0 टिप्पणियाँ