पाटन। दामाद को मौत कि घाट उतारने वाली सास के साथ पत्नी भी गिरफ्तर, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम दरबार मोखली में हुवा हत्या कि घटना में पुलिस ने सास व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड में भेजा।

29 अगस्त को दरबारमोखली मे एक घर मे डी कम्पोज लाश मिला था. शव टिकेश्वर देशमुख (30वर्ष) का था जो कि मड़ोदा का निवासी थे. जो कि अपने पत्नी अनीता देशमुख (28वर्ष) और सास भारती वर्मा (50 वर्ष) व बच्चों के साथ पत्नी के मायके दरबारमोखली में रहता था। टिकेश्वर देशमुख का शव उसके घर में ही डी कम्पोज हालत में बरामद किया गया था घर मे बाहर से ताला लगा था। घर में करीब तीन दिनों से कोई नहीं हैं ताला लगाकर बाकी परिवार वाले कही चले गए हैं। मृतक के सास भारती वर्मा ने अपने भाई राम अवतार वर्मा को फोन के माध्यम से बातया कि घर मे दामाद के साथ विवाद हो गया जिससे मुझे चोट आई हैं जिसकी इलाज के लिए कही आने कि बात कही और टिकेश्वर को भी चोट लगने कि बात बताई और कहाँ कि जाकर देख लेना कि उसका क्या हाल हैं उसको भी इलाज के लिए ले जाना। जब वह आदमी यंहा पहुंचा तो घर मे ताला लगा हुवा था तो किसी माध्यम से गांव के कोटवार के साथ जाकर देखा तो शव पड़ा हुवा था. दामाद के सो जाने के बाद सास ने गैती से ताबड़तोड़ किया था वार

रानीतराई थाना टीआई प्रकाश कांत से मिली जानकारी के अनुसार दामाद टिकेश्वर देशमुख व उसकी सास के बिच आये दिन विवाद होता था। 26 अगस्त को भी दोनों के बिच विवाद हुवा जिसमे दामाद टिकेश्वर देशमुख ने अपनी सास भारती वर्मा को झारे से मार दिया. उसके बाद खाना खाकर सभी लोग सो गये. घर के कमरे मे सास भारती वर्मा दो बच्चों को लेकर सोने चली गई और टिकेश्वर अपनी पत्नी के साथ घर के परछी (बारन्दा) मे सो गया. सोने के बाद रात्रि को सास भारती वर्मा ने गैती से टिकेश्वर देशमुख पर सोये स्थिति मे सिर पर वार कर दिया. चीखने कि आवाज सुन कर पास मे सोई उसकी पत्नी अनीता देशमुख उठ गई। उठ कर देखी तो उसकी माँ गैती से पति पर वार कर रही हैं. जब तक टिकेश्वर कि मौत हो गई. मौत के घाट उतारने के बाद सास भारती वर्मा ने टिकेश्वर का शव घर को पास के खंडहर नुमा कमरे में घिसटाते हुवे ले गये। जिसके बाद खून खून कि सफाई कर दिये. दूसरे दिन सुबह खेत घूमने चली गई। किसी को इस बाद कि पता नहीं चल पता। फिर घर मे ताला लगाकर सभी लोग दुर्ग इलाज कराने के बहाने चले गए,

रानीतराई पुलिस ने महिला को दुर्ग कि जिला अस्पताल में पहुँचाया जँहा इस मामले कि पूछताछ करने पर इस घटना का खुलाशा हुवा. पुलिस ने मृतक कि पत्नी व सास को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा।