पाटन विधानसभा के ग्राम सुरपा में भारत देश की 78वीं स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।शाला विकास व प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने महंत पोसूदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरपा में ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।उन्होंने देश के वीर सपूतों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।साथ ही शास.उ.मा.विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर सरपंच रेखा साव
रूपचंद देवांगन,चंद्रहास मौर्य, देवानंद देवांगन,प्रभारी प्रचार्य वर्मा, सरोज देवांगन,सरिता झा, चंद्रवंसी मेम रविन्द्र बघेल सहित बच्चे एवम पालक गण उपस्थित रहे