बैठक में अजा-अजजा वर्गों के समाजिक, राजनैतिक, अधिकारी, कर्मचारी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अजा-अजजा वर्गों के आरक्षण में वर्गीकरण व क्रिमिलेयर के फैसले पर देशभर में व्यापक विरोध का माहौल व्याप्त हैं।
इस परिप्रेक्ष्य में देश भर के अजा- अजजा वर्गों के हितैषी तमाम संगठनों ने आगामी 21अगस्त को भारत बंद कर शांतिपूर्ण ढंग से अपने विचारों से सरकार को अवगत कराकर उक्त आदेश के खिलाफ संसद में संशोधन प्रस्ताव पारित करने का आयोजन प्रस्तावित है।
इस संदर्भ में एक आवश्यक बैठक मंगलवार 20 अगस्त को दोपहर 2 बजे से पाटन में जनपद पंचायत के सामने आहूत किया गया है। जिसमें अजा-अजजा वर्गों के समस्त जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, राजनैतिक पदाधिकारी व समाजसेवी शामिल होकर भारत बंद के परिप्रेक्ष्य में पाटन में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन पर आवश्यक पहल करेंगे।

0 टिप्पणियाँ