पाटन:– पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम झीट राजू साहू  ने अपने जन्मदिन पर झीट के प्राथमिक शाला के   238 और माध्यमिक शाला के 210बच्चो को लगभग 450 बच्चो को पौष्टिक आहार के साथ साथ मीठे में खीर पूड़ी वा केला खिला कर कराया न्योता भोज ।बच्चो ने आनंद के साथ  भोजन किया । बच्चो के साथ साथ शाला विकास समिति के लोगो ने भी न्योता भोज का आनंद लिया ।इस अवसर पर राजू साहू ने कहा कि न्योता भोज से बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलता है जो सेहत के लिए काफी लाभ प्रद होता है।यह कार्यक्रम सराहनीय और प्रेरणात्मक है सभी को अपने जन्मदिन विवाह वर्षगांठ या कोई भी खुशी के माहौल पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए।




अपने अच्छे दिन को बच्चों के साथ खुशियां बाटकर और बच्चों का मुंह मीठा करा कर मैंने अपना जन्मदिन मनाया और बाकी लोगों से अपील है कि आप भी अपने जन्मदिन व खुशी के पल को बच्चों के साथ मिलकर यादगार पल बनाए। और शाला प्रांगण में बादाम वृक्ष लगा कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अपील की । वही रसोइया को सम्मान किया गया ।


कार्यक्रम में ज़िला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्रकार उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमानी चंद्रकार महामंत्री कैलाश यादव, सरपंच शशिकला सिन्हा, प्राचार्य मेडम भारती दुबे प्रधान पाटन ठाकुर सर, सिन्हा मेडम, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, रवि सिंगौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री साहू मधुकांता साहू उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक रविकान्त कौशिक भूवन सार्वे, रमेश कौशिक सूरज ठाकुर गिरवर पाल बिरु सिंगौर सुनील ठाकुर जीवन साहू बिसे लाल साहू नागर अध्यक्ष आलोक पाल, विकास सोनी राहुल साहू हितेश साहू विवेक कौशिक अमित गेंडरे कल्याण साहू पवन साहू, भगवानी साहू, लीला राम साहू, अजय चंद्रकार छगन सिंगौर खिलेश पटेल उपस्थित रहे।