छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु वैष्णो देवी माता के दर्शन कर लौट रहे भक्तों से भरी बस पलट गई है मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं
सांसद विजय बघेल ने शोक संवेदना प्रकट की।
सांसद विजय बघेल ने मृत लोगों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से प्रार्थना किया की पहाड़ जैसे दुख को सहन करने की शक्ति परिवार को प्रदान करे
सांसद विजय बघेल X पर लिखा है
छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए मेरे लोकसभा क्षेत्र दुर्ग एवं प्रदेश के अन्य जगहों के श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने से बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने का पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ
मातारानी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मान. श्री @vishnudsai जी के निर्देश पर सभी को त्वरित चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जा रही है साथ ही हमारे प्रदेश के उच्च अधिकारीयों को घटना व ईलाज के संबंध में उचित दिशा निर्देश दे दी गई है। घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद निरंतर मैं भी अधिकारी व चिकित्सकों से सम्पर्क में हूं। किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी इसके लिए भाजपा सरकार संकल्पित है।
0 टिप्पणियाँ